{"_id":"661c139b0af421e3300d1110","slug":"husband-swallows-poison-after-dispute-with-wife-dies-banda-news-c-212-1-bnd1003-109313-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
बांदा। खेत में फसल काटने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के लच्छापुरवा निवासी मिथलेश (40) ने शनिवार की शाम घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवाले उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के साले केवटपुरवा निवासी राजू ने बताया कि मिथलेश किसानी करता था। उसके पास 12 बीघा जमीन है। कुछ खेती कटगांव में बटाई पर ली थी।
शनिवार को मिथलेश अपनी पत्नी जगरानी के साथ कटगांव में फसल काट रहे थे। फसल काटने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों घर लौट आए। तभी मिथलेश ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। किसान की मौत से पत्नी पत्नी व तीन पुत्रियों, दो पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।