{"_id":"5f809dd88ebc3e9be83adb48","slug":"husband-reached-kotwali-with-wife-s-head-banda-news-knp587517617","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का सिर लेकर कोतवाली पहुंचा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का सिर लेकर कोतवाली पहुंचा पति
विज्ञापन
बांदा : पत्नी का सर काटकर हत्या की खबर के बाद बबेरू पीएचसी के पास पहुंचे अपर एसपी महेंद्र प्रताप
- फोटो : BANDA
बबेरू (बांदा)। प्रेम संबंधों के शक में शुक्रवार की सुबह युवक ने पड़ोसी पर फरसे से हमला करने के बाद पत्नी का सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी का सिर लेकर भरे बाजार करीब डेढ़ किमी चलकर कोतवाली पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को फरसे संग गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता ने दामाद पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरसे के वार से जख्मी पड़ोसी प्रेमी को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बबेरू कोतवाली के अतर्रा रोड स्थित नेता नगर मोहल्ले में दिल दहलाने वाली घटना से हड़कंप मच गया। मोहल्ला निवासी किन्नर यादव प्रयागराज के एक होटल में काम करता है और मंगलवार को ही घर आया था।
सुबह छह बजे किन्नर यादव पड़ोसी रवि उर्फ बंटा पुत्र सूरजभान के घर पहुंचा और फरसे से हमला कर दिया, जिससे उसका एक कान कट गया और गर्दन में घाव हो गए। रवि जान बचाने के लिए भागा तो किन्नर यादव की पत्नी विमला (35) भी रवि को बचाने पहुंच गई।
विज्ञापन
इससे खफा किन्नर ने पत्नी के पैर में फरसा मार दिया। घायल विमला भागकर पड़ोसी ननकीवा के घर में पहुंची तो पीछे से किन्नर भी पहुंच गया और कमरे से बाहर सड़क पर खींच लाया।
इसके बाद फरसे से कई वार कर गर्दन धड़ से अलग कर दी, फिर पत्नी का सिर एक हाथ में लेकर फरसे संग पैदल ही कोतवाली की ओर चल पड़ा। मुख्य बाजार में कटा सिर लेकर चलने से लोग दहशत में आ गए। लगभग डेढ़ किमी की दूरी तय कर कोतवाली पहुंचा।
दहशत में आए पुलिसकर्मियों ने भी युवक को बैठने के लिए कुर्सी दे दी। वीडियोग्राफी करने के बाद पुलिस ने किन्नर यादव को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पर एएसपी महेंद्र सिंह चौहान भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि विमला के पिता मरका थाना क्षेत्र के सिरियाताला निवासी रामशरण यादव की तहरीर पर किन्नर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैै।

बांदा : फरसे से पत्नी का सर काटकर हत्या के बाद बलखते मृतका के बच्चे और परजन।- फोटो : BANDA

बांदा : फरसा और पत्नी का सर काटकर हत्या के बाद लगी भीड़।- फोटो : BANDA

बांदा : मृतक के दोनों बच्चे। पत्नी का सर काटकर हत्या वाली खबर के साथ।- फोटो : BANDA

बांदा : बबेरू कोतवाली में आत्मसमर्पण के बाद बैठा पति किन्नर यादव। किन्नर यादव ने पत्नी का सिर काट?- फोटो : BANDA