{"_id":"6840968945406d86d0025bad","slug":"husband-attacked-woman-with-knife-when-she-came-to-her-maternal-uncles-house-report-banda-news-c-212-1-sknp1006-127633-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मामा के घर आई महिला पर पति ने चाकू से किया हमला, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मामा के घर आई महिला पर पति ने चाकू से किया हमला, रिपोर्ट
विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल महिला मनीषा
- फोटो : संवाद
बबेरू (बांदा)। मामा के घर आई मंगलवार की रात महिला पर सोते समय उसके पति ने पीठ पर चाकू से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गई। महिला ने आरोपी पति के खिलाफ मरका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट गाड़ी डेरा निवासी मनीषा देवी (20) ने बताया कि वह मामा के घर मरका थाना क्षेत्र के काजीटोला गांव आई थी। यहां उसका पति विजय कुमार पहुंच गया और रात में सोते समय उसकी पीठ पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से भाग निकला। महिला के मुताबिक वह फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव की रहने वाली है।
दो साल पहले उसकी शादी बेंदाघाट के गाड़ी डेरा निवासी विजय कुमार के साथ हुई थी। डेढ़ माह पहले उसका घरेलू बात को लेकर पति से झगड़ा हो गया था। इस पर वह अपने मायके कोर्रा गांव चली गई थी। उसके बाद वह दो दिन पहले अपने मामा के घर काजीटोला आई थी। यहां मंगलवार की रात उसका पति आ गया और उसने हमला कर दिया। मरका थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला का सीएचसी बबेरू में मेडिकल कराया गया है।