फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband and wife had a fight over filing a report against daughter's boyfriend, wife committed suicide

Banda News: बेटी के प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, पत्नी ने दी जान

Sun, 15 Jun 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife had a fight over filing a report against daughter's boyfriend, wife committed suicide
बांदा/बबेरू (बांदा)। प्रेम संबंध के बावजूद बहन ने भांजे से बेटी का रिश्ता करने से मना किया तो पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। बदनामी का हवाला देकर पत्नी ने रिपोर्ट लिखाने का विरोध किया। अगले दिन पति रिपोर्ट लिखाने थाने गया, तो पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। उधर, बड़ी बेटी अपनी चार छोटी बहनों को लेकर घर से चली गई। पांचों बहनों को महाराष्ट्र की भुसावल पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर भटकता देख अपनी सुरक्षा में लिया है। उन्हें लेने के लिए बबेरू पुलिस गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र का व्यक्ति सूरत में रहता है। 13 जून को वह घर आया। उसकी 21 वर्षीय बड़ी बेटी का फतेहपुर निवासी उसके भांजे से तीन साल से प्रेम संबंध है। इसकी जानकारी होने पर उसने बहन से बेटी की भांजे से रिश्ते की बात की। बहन ने फुफेरा भाई और ममेरी बहन का हवाला देकर मना कर दिया। यह बात भाई को ठीक नहीं लगी। शुक्रवार को उसने पत्नी से भांजे के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने की बात कही। पत्नी ने विरोध कर दिया। इस पर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इसके बाद पति खेत में बने मकान में सोने चला गया।
विज्ञापन

अगले दिन शनिवार की सुबह करीब सात बजे पति बबेरू कोतवाली जाकर भांजे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दोनों के बालिग होने का हवाला देकर रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। उधर, उसकी 43 वर्षीय पत्नी पांचों बेटियों और एक बेटे को खाना खिलाने के बाद दोपहर करीब दो बजे बबेरू जाने की बात कहकर घर से निकल गई। दोपहर करीब तीन बजे उसने एक पेड़ के नीचे जहर खा लिया। जब शाम तक नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की गई। महिला का शव पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत फॉरेंसिक टीम को साथ लेकर घटनास्थल पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पारिवारिक कलह में महिला ने जहर खाकर खुदकुशी है। माता-पिता के बीच हुए झगड़े से आहत होकर पांचों बेटियों ने भी घर छोड़ दिया था। उन्हें भुसावल रेलवे स्टेशन में जीआरपी पुलिस ने पकड़ा है। उन्हें लेने के लिए पुलिस की तीन टीमें भेजी गईं हैं। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

-सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी बबेरू, बांदा

------------------------
पत्नी का भरा रहे थे पंचनामा, तभी मिली पांचों बेटियों के लापता होने की जानकारी
बांदा। मां-बाप के बीच झगड़े और प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात से आहत युवती ने मां के जाने के बाद शनिवार को दोपहर चार छोटी बहनों को साथ लेकर घर से निकल गई। जब पति अपनी पत्नी के शव के पंचनामे की तैयारी करा रहा था, तब पड़ोसियों ने बताया कि उसकी पांचों बेटियां लापता हैं। इस पर वह उन्हें तलाश करने निकल गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने बबेरू पुलिस को सूचना दी। शनिवार की रात बबेरू पुलिस को महाराष्ट्र के भुसावल स्टेशन से जीआरपी पुलिस ने फोन किया कि उनके क्षेत्र की पांच लड़कियां स्टेशन पर मिली हैं। इस पर बबेरू कोतवाली की तीन टीमें उन्हें लाने के लिए भुसावल गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed