{"_id":"678408874de63af17808a79b","slug":"hurt-by-the-scolding-of-his-parents-the-doctor-committed-suicide-by-hanging-himself-banda-news-c-212-1-sknp1006-120599-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मां-बाप की डांट से आहत डॉक्टर ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मां-बाप की डांट से आहत डॉक्टर ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट दंत चिकित्सक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है नशा करने पर मां-बाप से डांटा थी। इसी से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी अर्पित सिंह गौतम (34) ने शनिवार की रात नौ बजे करीब मकान के ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पंखे से कैमरा टांगने वाले पट्टे से फंदा लगा लिया। ममेरे भाई रवि ने मकान में चढ़कर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। अर्पित गौतम के मित्र विकल्प कुमार व छोटे भाई अनुराग गौतम ने बताया कि अर्पित बीडीएस किए थे। वह आठ साल से घर में ही गौतम डेंटल क्लीनिक चला रहे थे। दो तीन दिन से वह बीयर आदि का नशा कर रहे थे। नशा को लेकर शुक्रवार को माता-पिता ने उसे डांट दिया था। इससे विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर सिविल लाइन चौकी पुलिस भी पहुंची थी, घर में उसे समझाया भी था। उसके बाद उसके मित्र विकल्प ने भी काफी समझाया था। विकल्प के मुताबिक, माता-पिता के डांटने से आहत था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। दो भाइयों में बड़ा व अविवाहित था। छोटा भाई अनुराग राजादेवी डिग्री काॅलेज से बीकाम कर रहा है। पिता इंद्रपाल गौतम बैंक मैनेजर के पद से रिटायर हैं। घर में मां मिथलेश हैं। शहर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि घरेलू विवाद बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।