फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hurt by husband's beating, woman commits suicide by hanging herself

Banda Suicide: पति की पिटाई से आहत महिला ने मौत को गले लगाया, दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 12 Feb 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hurt by husband's beating, woman commits suicide by hanging herself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शराब के नशे में पति की पिटाई से आहत महिला ने घर के अंदर रात में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह बच्चों ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरा गया। गिरवां थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी पिंकी (25) ने शनिवार रात अपने कच्चे घर में लकड़ी की धन्नी से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पिंकी की बेटी ज्योति ने देखा तो अपने पिता राजकुमार को बताया। पति ने पुलिस और उसके मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पिंकी के मायके वाले मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रमजीपुर गांव में रहते हैं। भाई बबलू ने बताया कि उसका जीजा राजकुमार नशे का आदी है। राजकुमार मुंबई में रहकर पेंटिंग का काम करते हैं। दो दिन पहले गांव आए थे।
विज्ञापन


शनिवार की रात उसने पिंकी को शराब के नशे में पीटा, पिंकी ने यह बात रात को फोन करके बताई थी। आरोप है कि पति ने मारपीट कर उसे फंदे में लटकाकर मार डाला। बबलू ने बताया कि तीन बहनों में यह दूसरे नंबर की थी। वर्ष 2017 में शादी हुई थी। एक बेटा और एक बेटी है। पिंकी के शरीर में चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन


गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि मायके पक्ष के लोग मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगा रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed