फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hurt by a quarrel with his wife, the young man committed suicide by hanging himself

Banda News: पत्नी से झगड़े से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 07 Jul 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hurt by a quarrel with his wife, the young man committed suicide by hanging himself
बांदा। युवक ने घर की छत पर बनी छानी में फंदा लगा लिया। घटना के पीछे चार दिन पहले पत्नी से मोबाइल मांगने पर झगड़ा होना बताया गया है। आरोप है कि पत्नी ने पति के सिर पर ईंट मारकर घायल कर दिया था। इससे आहत युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव के मजरा अहिरनपुरवा निवासी देवकुमार ने बताया कि छोटे भाई राजकुमार वर्मा (35) ने रविवार की शाम करीब पांच बजे घर की छत पर बनी छानी से बांस में साफी से फंदा लगा लिया। बताया कि राजकुमार छह दिन पहले ही सूरत से कमाकर आया था। चार दिन पहले किसी से बात करने के लिए पत्नी ममता से मोबाइल मांगा था। पत्नी ने फोन देने से इन्कार कर दिया था। इससे दोनों में झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन

रात में झगड़ा बढ़ जाने पर पत्नी ने राजकुमार के सिर पर ईंट मार दी थी, जिससे सिर फूट गया था। रविवार को राजकुमार पिता भइया लाल के साथ पट्टी कराने गया था। वहां से लौटने पर पिता से कहा कि वह मर जाएगा। शाम तक उसका मुंह नहीं देख पाओगे। इस पर पिता ने उसे समझाया था। देर शाम उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पत्नी ममता का कहना है कि सूरत से लौटने पर पति उसके साथ मारपीट कर रहा था। झगड़े में उसने भी ईंट उठाकर मार दी थी। राजकुमार की तीन पुत्रियां हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी करते हैं। बिसंडा इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि पति-पत्नी में घरेलू विवाद हुआ था। इसी के चलते राजकुमार ने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed