{"_id":"65ad67eaa43fd68cba09ca48","slug":"human-chain-will-be-formed-tomorrow-on-netajis-birth-anniversary-banda-news-c-212-1-sknp1008-6406-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नेताजी की जयंती पर कल बनेगी मानव शृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नेताजी की जयंती पर कल बनेगी मानव शृंखला
Mon, 22 Jan 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
बांदा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) मंगलवार को मनाई जाएगी। इसमें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए 12 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसमें 28 स्कूल-कॉलेजों के सात हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि मानव शृंखला राणा प्रताप चौक, कालू कुआं, बाबूलाल चौराहा, अमर टाकीज, छावनी, बाकरगंज, रेलवे स्टेशन, नया ओवरब्रिज के ऊपर से अशोक लाट, क्योटरा चौराहा, पुलिस लाइन होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक बनाई जाएगी।
उन्होंने कार्यक्रम का नोडल अधिकारी इरफान अली डिप्टी कलेक्टर को बनाया है। इसके साथ ही दो जोन में बांटे गए मार्ग में 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए हैं। उन्होंने सीएमओ को चिकित्सकों की टीम सहित एंबुलेंस की व्यवस्था, दमकल, जल संस्थान को पानी, नगर पालिका को सफाई, यातायात पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए है कि स्कूलों के बच्चों को निर्धारित स्थान पर खड़ा किया जाए। महत्वपूर्ण चौराहों पर नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए जाएंगे।