फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   HT line on fire truck

एचटी लाइन से ट्रक में आग लगी

Sat, 21 May 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
HT line on fire truck
जलने के बाद ट्रक और उसमें लदा सामान। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। एचटी लाइन से ट्रक में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर व क्लीनर ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। शनिवार को दोपहर बांदा-सतना ट्रांसपोर्ट के ट्रक से परचून का सामान कानपुर से कर्वी जा रहा था।

विज्ञापन


कालूकुआं पुलिस चौकी के पास पुलिया टूटी होने से चालक ट्रक लेकर तिंदवारी बाईपास चौराहे से बबेरू रोड की ओर जा रहा था। भज्जू का पुरवा के पास झूलती एचटी लाइन से ट्रक छू गया और स्पार्किंग से लदे किराना व अन्य सामान में  आग लग गई।
विज्ञापन


चालक को इसकी भनक भी नहीं लगी। ट्रक में आग की लपटें देख राहगीरों ने चालक को जानकारी दी। चालक अमित ने बताया कि आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। ट्रक मालिक भगवानदीन गर्ग ने खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग बुझाई। ट्रक में लदा पूरा सामान जलने के साथ ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक मालिक के मुताबिक लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचटी लाइन से पांच मवेशियों की मौत
तिंदवारी। एचटी लाइन टूटकर तालाब में गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। इससे खफा ग्रामीणों ने हंगामा मचाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। शनिवार को दोपहर मिरगहनी गांव के अमिलिहा डबरा तालाब के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन टूटकर पानी में गिर गई। करंट उतरने से तालाब में तैर रहीं लुकनी वर्मा, लुंजा वर्मा व जयकरन वर्मा की एक-एक भैंस और बिंदा श्रीवास के दो छोटे मवेशियों की मौत हो गई।


झूलती बिजली लाइन की लंबे समय मरम्मत न होने से नाराज ग्रामीणों ने तिंदवारी-पपरेंदा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। खबर मिलने पर थाना पुलिस गांव पहुंची और कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत किया। पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed