{"_id":"579a481a4f1c1bec6a21ef39","slug":"ht-line-of-the-farmer-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन से किसान की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक किसान के परिजनों को सांत्वना देते नेता विरोधी दल जीसी दिनकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा/बदौसा। ट्यूबवेल से पाइप निकालते समय एचटी लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। उसके दो सहयोगी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीएम व क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा में नेता विरोधी दल ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
बदौसा थाना क्षेत्र के देवखेर गांव निवासी किसान स्वयंबर सिंह (55) पुत्र ब्रह्मा सिंह के खेत में निजी ट्यूबवेल है। गुरुवार को सुबह वह सहयोगियों के साथ नलकूप से लोहे की डिलीवरी पाइप बाहर निकाल रहा था। तभी एक पाइप ट्यूबवेल के नजदीक हाईटेंशन लाइन में छू गया।
विज्ञापन
हाईवोल्टेेज करंट से मौके पर मौत हो गई। सहयोगी राजू कोरी (25) पुत्र पुन्ना और लोटन (30) पुत्र रज्जा भी करंट से झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्यूबवेल में मौजूद रामराज सिंह व दिनेश को भी मामूली करंट लगा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अतर्रा क्रांतिशेखर सिंह, नायब तहसीलदार संजय अग्रहरि के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, क्षेत्रीय बसपा विधायक व नेता विरोधी दल जीसी दिनकर ने गांव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। मृतक के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि पिता के नाम छह बीघा जमीन है।