फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Houses are being built without a map

तुलसी नगर मेें बिना नक्शे के मकान निर्माण की होड़

Sat, 04 Apr 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 04 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Houses are being built without a map

विकास प्राधिकरण की तुलसी नगर आवासीय योजना में अंधेरगर्दी भी खूब हो रही है। प्राधिकरण की मिलीभगत से योजना स्थल पर बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध मकान निर्माण की होड़ मची है।

विज्ञापन


प्राधिकरण ने सिर्फ 39 भूखंडों के मानचित्र पास किए हैं जबकि यहां 538 भूखंड हैं। चिल्ला और तिंदवारी रोड के बीच स्थित तुलसी नगर आवासीय योजना में प्राधिकरण ने 539 भूखंड तैयार किए हैं। इस योजना पर 675 लाख रुपये का खर्च बताया गया है। कुछ फ्लैट प्राधिकरण ने निर्मित कराए हैं। शेष भूखंड बेचे हैं। इन भूखंडों पर मकान निर्माण की होड़ मची है।
विज्ञापन


ज्यादातर लोग मनमाने ढंग से प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बगैर निर्माण करा रहे हैं। जनसूचना अधिकार अधिनियम में प्राधिकरण ने आशीष सागर दीक्षित को दी गई सूचना में बताया है कि मार्च 2015 तक तुलसी नगर में सिर्फ 39 भू-स्वामियों ने मानचित्र प्राधिकरण में पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन भूखंड स्वामियों ने प्राधिकरण से नक्शे पास कराए हैं, उनमें गया प्रसाद, राकेश कुमार, राजा कैलाशचंद्र, रामपाल सोनकर, मीना श्रीवास्तव, हेमराज सिंह, विनय कुमार सिंह, गायत्री देवी अग्निहोत्री, कुमारी सुरभि शर्मा, अनिल कुमार, रामविशाल, सुरेश कुमार पाल, मालती देवी, नीलम पांडेय, दिनेश द्विवेदी सविता चौरसिया, लखन सिंह, नंद किशोर शामिल हैं।


इसके अलावा वंदना भारती, प्रदीप कुमार गुप्ता, शामले प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र सिंह यादव, सत्यवती, दिनेश सिंह, शहनाज जहां, जयदेवी, प्रकाश गुप्ता, नंद किशोर श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, इंदू प्रभा अग्रहरि, रेनू सिंह, कमलेश कुमारी नामदेव, धर्मेंद्र गोस्वामी, उदयकांत शुक्ला, गौरी शंकर मिश्र, आशीष कुमार जैन, अनिल कुमार सिंह और अशोक कुमार श्रीवास्तव के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed