फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hot western winds continue to blow even at night

Banda News: रात में भी झुलसा रहे पश्चिमी गर्म हवाओं के झोके

Mon, 17 Jun 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hot western winds continue to blow even at night
बांदा। जनपद में गंगा दशहरा के दिन खूब तपिश रही। सुबह से लोग पसीना से तर-ब-तर रहे। अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम 36 डिग्री होने से रात-दिन लोग गर्मी से बेचैन हैं। दिन में पश्चिम से आ रही हवा के गर्म झोंकों से राहगीर बेचैन हो रहे हैं। चिलचिलाती धूप और लू के चलते बाजार में छोटे-बड़े कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इस सप्ताह जनपदवासियों को तपिश का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

जेठ माह के दूसरे पखवारे में अमूमन मौसम में नरमी आ जाती है, लेकिन इस बार तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। भीषण गर्मी का सामना कर रहे जनपदवासी अब मेघों से वर्षा की प्रार्थना कर रहे हैं। रविवार को गंगा दशहरा के पर्व में भी धरती तवे की तरह तपती रही। रात का तापमान रिकार्ड 36 डिग्री पहुंचने से लोग घरों में सो नहीं पाए और बेचैनी का सामना करते रहे। सुबह हुई तो गर्मी ने जमकर पसीना छुड़ाया। सात बजे से ही ऐसी तेज धूप की पल भर खड़ा होना मुश्किल रहा। गर्मी से बचने के लिए लोग पूरे दिन घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

रविवार की छुट्टी होने से सड़कों पर भी पूरे दिन वीरानगी रही। शाम पांच बजे के बाद ही लोग खरीदारी के लिए निकले। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 47 और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 12 किलोमीटर की गति से पश्चिमी हवा चली। वहीं मौसम में नमी 65 प्रतिशत रही। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक सोमवार को दिन में तेज धूप निकलने और शाम को बदली छाए रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-पश्चिम से आ रही गर्म हवा ज्यादा तपा रही है। बदली होने की वजह से मौसम में नमी बढ़ रही है, जिससे उमस में इजाफा हो रहा है। अभी सप्ताह भर ऐसी ही गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 20 जून के बाद ही मौसम में परिवर्तन आने का पूर्वानुमान है।-डाॅ.दिनेश शाहा, मौसम विशेषज्ञ, कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed