फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   hospital,police,injured,doctor,man

जिला अस्पताल में हंगामा, पुलिस से भी की अभद्रता

Thu, 04 Mar 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
hospital,police,injured,doctor,man
बांदा। साथी के इलाज को गए युवक ने जिला अस्पताल में बुधवार की रात ड्यूटी पर उपस्थित डाक्टर और अन्य स्टाफ कर्मियों के साथ अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की। अस्पताल में देर तक हंगामे का माहौल रहा। इसी बीच पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने युवक को दबोच लिया और उसका मेडिकल कराया। बाद में धारा 151 में चालान कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की यह घटना बुधवार की देर रात करीब साढ़े 11 बजे जिला अस्पताल में हुई। डा. अभिषेक प्राणायामी ड्यूटी पर थे। इसी बीच युवक अपने एक घायल साथी को लेकर आया। डाक्टर अभिषेक से उसकी नोकझोंक हो गई। ड्यूटी कर रहे जिला अस्पताल के अन्य कर्मचारी आए तो उनसे भी युवक भिड़ गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सिविल लाइन चौकी से पुलिस कर्मी आए तो युवक ने उन्हें भी हड़काते हुए दबाव में लेने की कोशिश की। सिपाहियों के साथ धक्कामुक्की हुई। युवक अपने को मानव अधिकार से संबंधित संगठन का पदाधिकारी बता रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला भी अस्पताल आ गए। युवक ने उनसे भी नोकझोंक की। कोतवाली प्रभारी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में मेमो भेजकर कहा कि शहर के क्योटरा निवासी सरफराज खां जिला अस्पताल में जनता व स्टाफ के साथ विवाद कर रहा था। कोतवाली प्रभारी ने मेमो में युवक को नशे की हालत में बताया। कोतवाली प्रभारी के मेमो पर जिला अस्पताल के डा. अभिषेक प्राणायामी सहित फार्मासिस्ट विजय सिंह, अन्य स्टाफ कर्मी सुजीत सिंह, सतवंत सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह, रैना सचान आदि के भी हस्ताक्षर हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक का धारा 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
युवती को उठाने की कोशिश
बांदा। बहन के घर से बुधवार की देर शाम अपने घर लौट रही 24 वर्षीय युवती को शहर के नवाब टैंक के पास से दो युवकों ने उठा ले जाने की कोशिश की। युवती के शोर पर बाइक सवार आरोपी भाग निकले। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि युवती पति से अलग रहती है। उन्होंने अपहरण या छेड़छाड़ की खबर को गलत बताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed