{"_id":"60353c188ebc3ee96075738c","slug":"hospital-police-fir-girl-man-banda-news-knp613712440","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी संग चाचा ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी संग चाचा ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
बांदा। घर में सो रही 13 वर्षीय किशोरी को सोमवार की रात रिश्ते का पारिवारिक चाचा युवक उठा ले गया और अपने घर में दुष्कर्म किया। रातभर अपने कब्जे में रखा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को किशोरी का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। सोमवार को किशोरी अपने घर के आंगन में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। इस बीच आधी रात के बाद किशोरी के रिश्ते का चाचा दीवार फांदकर आंगन पर पहुंचा और किशोरी का मुंह दाबकर अपने घर उठा ले गया। वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। सारी रात अपने साथ रखा। शौच को उठे पिता ने बेटी को बिस्तर पर न देखा तो खोजबीन शुरू की। शक के आधार पर परिजन युवक के घर पहुंच गए। वहां किशोरी को बंद कमरे में पाया।
परिवार के लोगों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर जय श्याम शुक्ला ने बताया कि पिता की तहरीर पर धारा 354 व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि होने पर इसकी धारा भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
इंसेट---
तमंचे के बल पर विधवा से किया दुष्कर्म
बांदा। सरेशाम घर में कूदकर स्वजातीय दबंग ने तमंचे के बल पर विधवा से दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद फिर दिनदहाड़े दबंग आ धमका और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की। विधवा के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए तो आरोपी भाग निकला। विधवा का आरोप है कि कोतवाली में तहरीर दी पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। एसपी को दी तहरीर में विधवा ने बताया कि 18 फरवरी को तड़के चार बजे युवक ने घर में घुसा और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी व उसके पिता ने माफी मांग ली। विधवा के मुताबिक, 22 फरवरी को फिर दिन में 11 बजे आरोपी तमंचा संग घर में घुसा और जमीन में गिराकर दुष्कर्म का प्रयास किया। लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ला का कहना है कि उन्हें न तहरीर मिली न ही कोई सूचना है। पता करा रहे हैं, जरूरत के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
इंसेट---
दुष्कर्मी को रंगे हाथ पकड़कर पीटा
बदौसा। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को सुबह 28 वर्षीय महिला खेतों में चारा काटने गई थी। इस दौरान युवक ने महिला को दबोचकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर खेत में मौजूद परिजनों व आसपास के किसानों ने पकड़ लिया और लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पति की तहरीर पर दुष्कर्म व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को पुलिस ने सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, आरोपी का कहना है कि महिला के परिजनों से उसका अरसे से जमीन का विवाद चल रहा है। वह खेत गया तो पहले उसे लाठी-डंडों से पीटा। बाद में पुलिस से मिलकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी का पुलिस कस्टडी में इलाज कराया जा रहा है। (संवाद)
--------------------
सड़क हादसों में एमआर समेत दो घायल
बांदा। ट्रक की टक्कर से दवा कंपनी प्रतिनिधि (एमआर) घायल हो गया। फतेहपुर के पनेरुआ गांव निवासी पंकज तिवारी एक दवा कंपनी में एमआर हैं। सोमवार को बाइक से बांदा आते समय चिल्ला क्षेत्र के लुकतरा गांव के बाबा पुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, अतर्रा क्षेत्र के अनथुआ गांव निवासी और बल्लान गांव में पोस्ट मास्टर मुकुंद लाल मंगलवार को सुबह बाइक से अतर्रा से लौट रहे थे। इस दौरान अतर्रा महाविद्यालय के पास सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गए। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
---------
ट्रक गड्ढे में फंसा, हाईवे में लगा जाम
मटौंध। कबरई से गिट्टी लेकर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक सोमवार को नेशनल हाईवे पर नूरिया मोड़ के पास टायर फट जाने से दूसरे ट्रक को टक्कर मारता हुआ सड़क किनारे गड्ढे में धंस गया। चालक व क्लीनर ने कूदकर जान बचाई। ट्रक निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। इस दौरान हाईवे पर डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने ट्रक हटवाकर आवागमन बहाल कराया। (संवाद)