{"_id":"60858f7e8ebc3e8d384ba486","slug":"hospital-plant-mla-covid-19-oxygen-banda-news-knp6253369114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलहागंज में डंप थे 80 सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलहागंज में डंप थे 80 सिलिंडर
विज्ञापन
hospital,plant,mla,covid 19,oxygen
- फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना के कहर में ऑक्सीजन की किल्लत के साथ सिलिंडरों का भी टोटा पड़ा है। प्लांट में ऑक्सीजन देने के लिए खाली सिलिंडरों की भी मांग तेजी से बढ़ी है। शहर के डिलहागंज में डंप 80 खाली ऑक्सीजन सिलिंडरों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के सुपुर्द कर दिए।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को सूचना मिली थी कि डिलहागंज में बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलिंडर डंप हैं। उन्होंने डीएम आनंद कुमार सिंह को अवगत कराते हुए मौजूदा समय में ऑक्सीजन सिलिंडरों को स्वास्थ्य विभाग के सुपुर्द करने के लिए कहा। डीएम के हस्तक्षेप पर रविवार को पुलिस ने सभी जंबो साइज ऑक्सीजन सिलिंडर अपने कब्जे में ले लिए और जिला अस्पताल सीएमएस के सुपुर्द कर दिए।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ और अनुराग चंदेरिया भी मौजूद थे। सेठ ने बताया कि सभी सिलिंडर खाली हैं। ऑक्सीजन भरने के लिए खाली सिलिंडरों की जरूरत है। ऐसे में इन सिलिंडरों से ऑक्सीजन आपूर्ति में काफी मदद मिलेगी। अभी जिला अस्पताल में मात्र 34 सिलिंडर हैं। इन्हें मिलाकर 114 सिलिंडर हो गए। महामारी के बाद सिलिंडर संबंधित व्यापारी को वापस कर दिए जाएंगे।