फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hospital filled with viral fever patients, 13 tested for dengue

Banda News: वायरल फीवर के मरीजों से भरा अस्पताल, 13 की डेंगू जांच

Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 Sep 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hospital filled with viral fever patients, 13 tested for dengue
बांदा। जिला अस्पताल में वायरल फीवर और डायरिया के मरीजों की भीड़ थम नहीं रही है। बुधवार को भी यहां 1223 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें दो फिजिशियन और बाल रोग विभाग की ओपीडी मिलाकर तकरीबन 400 मरीज वायरल फीवर के पहुंचे। इनमें से डॉक्टरों की सलाह पर 277 मरीजों की जांच की गई। इनमें संभावित डेंगू के 13 मरीजों की ब्लड जांच सैंपल लिया गया। इनमें से किसी में भी डेंगू की पुष्टि नहीं की गई।
विज्ञापन

बुधवार को फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल और डॉ. एसडी त्रिपाठी की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता की ओपीडी में बच्चों को लिए महिलाएं खड़ी रही। तीनों डॉक्टरों ने बताया कि वर्तमान में वायरल फीवर और प्लेट्लेट्स घटने के ज्यादातर मरीज आ रहे हैं। उधर, ट्रामा सेंटर में भी बुधवार को सभी बेड फुल रहे। बरामदे में डाले गए बेडों में एक के बाद एक मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन

-
बांदा। फिजिशियन डॉ. ह्दयेश पटेल ने बताया कि अगर वायरल फीवर है तो मरीज को शुगर फ्रूडस और कैफीनेटेड ड्रिंक और एल्कोहल नहीं पीना चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है। बुखार में शरीर में गीला कपड़ा या स्पंज रखने से बुखार को खत्म किया जा सकता है। पट्टियों को थोड़ी-थोड़ी देर में बदलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें। घर में अगर तुलसी लगी है तो सात-आठ पत्ते और एक चम्मच लौंग पाउडर को एक लीटर पानी में उबाल लें। इस पानी को छानकर रख लें। दो-दो घंटे पर आधा कप पानी पिएं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बच्चों वायरल फीवर है तो हल्के गुनगुने पानी से बदन पोछे और चिकित्सक की सलाह पर दवा का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed