फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Honorarium for teachers picket Vittvihin

मानदेय के लिए वित्तविहीन शिक्षकों का धरना

Thu, 11 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Thu, 11 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Honorarium for teachers picket Vittvihin

बांदा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन

विज्ञापन
गुट) ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में धरना देकर शासन से मानदेय की मांग की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।

जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि सत्ताधारी नेताओं ने विधान सभा चुनाव के दौरान घोषणा पत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने को कहा था। चार साल बाद वादा पूरा नहीं किया। विधान सभा में पेश होने वाले बजट में उनके मानदेय का प्राविधान किए जाने की मांग की।

प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षा निदेशक कार्यालय, लखनऊ में पदाधिकारी आमरण अनशन कर रहे हैं। 12 फरवरी (शुक्रवार) को जिले के वित्तविहीन शिक्षकों से लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।

जिला संरक्षक नईमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल, नंदराम धुरिया, शिवाकांत शास्त्री, उमाकांत सिंह, रामसनेही, रामकृपाल, अकील अहमद, सच्चिदानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed