फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Honorable people opened their fist, institutions showed negligence

Banda News: माननीयों ने खोली मुठ्ठी, संस्थाओं ने की लापरवाही

Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Honorable people opened their fist, institutions showed negligence
बांदा। कार्यदायी संस्थाओं ने ‘माननीयों’ की निधि का भी पैसा खर्च करने में भी लापरवाही बरती। चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 समाप्ति को है, लेकिन धनराशि अवमुक्त किए जाने के बावजूद संस्थाओं के पास करीब 10 करोड़ पैसा खर्च करने के लिए अवशेष है। काम पूरा करने को विधायकों 173 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। 123 में ही कार्य चल रहा है। 50 परियोजनाओं में काम ही शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए शासन से विधायकों को दो किस्तों में पांच-पांच करोड़ निधि के रूप में दिए गए हैं। यह पूरी रकम विधायक अपनी मर्जी से खर्च कर सकता है। इसी साल लोक सभा चुनाव को देखते हुए विधायकों ने 173 कार्यों के लिए स्वीकृतियां जारी कीं है। लेकिन ग्राम्य विकास विभाग के आंकड़ों की माने तो सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सर्वाधिक 63 परियोजनाओं को स्वीकृति दी। 262 लाख खर्च होने के बाद भी एक भी परियोजना पूरी नहीं हो सकी। 18 परियोजनाएं अभी शुरू तक नहीं हुई है। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा ने चालू वित्तीय वर्ष में 47 परियोजनाओं को स्वीकृतियां प्रदान की।
विज्ञापन

315 लाख खर्च होने के बाद भी एक भी परियोजना पूरी नहीं हुई। 18 परियोजनाओं में काम ही शुरू नहीं हुआ। तिंदवारी विधायक व राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने 32 परियोजनाओं को स्वीकृतियां प्रदान की। 215 लाख खर्च के बाद एक भी परियोजना पूरी नहीं हुई। यहां तक छह में काम तक शुरू नहीं हुआ। बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने 31 परियोजनाओं को स्वीकृतियां प्रदान की। 243 लाख खर्च के बाद 23 परियोजनाओं में काम प्रगति पर है। आठ परियोजनाओं में अभी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। कार्यदायी संस्थाओं ने ‘माननीयों’ की निधि का भी पैसा खर्च करने में भी लापरवाही बरती। जिसका परिणाम है कि 137 में सिर्फ 123 में ही नौ दिन चले अढ़ाई कोस की तर्ज पर काम चल रहा है। 50 परियोजनाओं पर काम ही शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च तक पूरी हो जाएंगी परियोजनाएं
तिंदवारी विधायक व राज्य मंत्री रामकेश निषाद का कहना है कि जल्द परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। लापरवाही संस्थाओं पर कार्रवाई होगी। सभी परियोजनाएं पूरी कराई जाएगी।

देर से टेंडर होने से हो रही है देरी
बबेरू विधायक विशंभर यादव का कहना है कि सभी परियोजनाओं के काम प्रगति पर है। कुछ के टेंडर देर में होने से काम नहीं शुरू हो सका है। निधि का पैसा लेप्स नहीं होता है।


लापरवाही संस्थाओं पर होगी कार्रवाई
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का कहना है कि हर हाल में सभी परियोजनाएं पूरी कराई जाएगी। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।

मार्च की समाप्ति तक पूरे कराएंगे काम
नरैनी विधायक ओममणि वर्मा का कहना है सभी परियोजनाओं के प्रस्ताव दे दिए गए थे। टेंडर प्रक्रिया देर से होने से काम में देरी हो रही है।

वर्जन-
विधायकों के प्रस्ताव देर से आए तो टेंडर में विलंब हुआ। जिससे परियोजनाएं पूरी नहीं हो सकी है। 50 कामों के टेंडर अभी हाल में कराए गए हैं।-प्रवीणानंद , परियोजना अधिकारी, ग्राम्य विकास अभिकरण, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed