फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   home isolation se 6311 mareej theek hue

होम आइसोलेशन में अब तक 6311 मरीज हुए स्वस्थ

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
home isolation se 6311 mareej theek hue
बांदा। होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग लड़ रहे मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। 7511 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराया। इनमें 6311 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में करीब 1200 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। 1786 को तबियत बिगडने पर कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है उससे अधिक तेजी से लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिन लोगों में कम लक्षण हैं, उन्होंने अस्पताल के बजाय होम आइसोलेशन को चुना ओर उनका फैसला सही साबित हुआ। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के मुताबिक गुरुवार तक जनपद में 9417 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 7779 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। कोविड अस्पतालों में भर्ती होकर 1468 ठीक हुए हैं। जबकि घर पर इलाज ले रहे 6311 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इस तरह करीब 80 प्रतिशत मरीज होम आइसोलेशन में कोरोना को मात दे चुके हैं। गुरुवार को 318 मरीज अस्पताल, 1200 मरीज घर पर उपचाराधीन हैं। 1518 मरीज एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती होने पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ता है। कई बीमार लोगों में यह ज्यादा नकारात्मक भाव पैदा करता है। जिससे उनके स्वस्थ होने में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। घर में आइसोलेशन में रहने पर उन्हें इस तनाव से मुक्ति मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किताब पढ़ें, गाने और भजन सुनें
सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि होम आइसोलेशन के दौरान दवा के साथ इन बातों का भी विशेष ख्याल रखें। सोशल मीडिया पर चलने वाली हर निगेटिव सूचनाओं से दूर रहें। किताब पढ़ें, गाने और भजन सुने। खुद को व्यस्त रखें। पसंद के काम किए। रोजाना नियमित व्यायाम और योग करें। घबराएं नहीं, बल्कि धैर्य रखें। डॉक्टर के संपर्क में रहें और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed