फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Home guard killed, three seriously injured in bike collision

Banda News: दो बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, तीन गंभीर

Wed, 01 Oct 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Home guard killed, three seriously injured in bike collision
बांदा। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से एक बाइक में सवार होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि दोनों बाइकों में सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी अनुराग ने बताया कि उसके पिता होमगार्ड रामसजीवन (45) अपने पुत्र पांडव (20) के साथ बुधवार को दोपहर बाइक से अतर्रा किसी काम से जा रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव के पास सामने से आई दूसरी बाइक चालक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में रामसजीवन की मौत हो गई। जबकि पांडव गंभीर घायल हो गया। उधर, दूसरी बाइक में सवार ज्ञान देवी (45) ने बताया कि वह अपने पुत्र प्रीतम (20) के साथ अपनी बहन के घर जा रहीं थीं। तभी यह हादसा हो गया। हादसे में वह और उनका पुत्र भी गंभीर घायल हो गया। तीनों घायलों को एंबुलेंस से बिसंडा पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां तीनों घायलों का इलाज किया गया है। होमगार्ड के पुत्र अनुराग ने बताया कि घर में मां राजरानी हैं। वह पांच भाई हैं। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि बाइक हादसे में होमगार्ड की मौत हुई है। शेष घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed