फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hindi is the language of the world, not India

भारत नहीं, दुनियां की भाषा है हिंदी

Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the language of the world, not India
बबेरू। हिंदी सिर्फ भारत की भाषा नहीं है, देश की सीमाएं लांघ कर यह दुनियां भर के लोगों की जुबां पर है। हिंदी हैं हम जैसे अभियान इसे और परवान चढ़ा रहे हैं। हिंदी के प्रति यह भावनाएं यहां महर्षि कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित हिंदी हैं हम कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए हिंदी के प्रति अपने संदेश परोसे। कॉलेज प्रबंधक प्रताप सिंह सचान ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताआें और अभियानों से प्रतिभाएं उजागर होतीं हैं।
विज्ञापन

शरद श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी में दक्षता और मेधा दिखाने वाली छात्राएं भविष्य में अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करेंगी। बलबीर शर्मा और संतोष पटेल ने हिंदी को विश्व की सबसे प्रिय भाषा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभना शिवहरे और दीपांजलि पटेल ने कहा कि हिंदी हैं हम अभियान राष्ट्रभाषा के लिए एक नया संदेश दे रहा है। प्रतियोगिताओं में हाईस्कूल से इंटर तक की छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता की मेधावी बालिकाएं
पेंटिंग व पोस्टर प्रतियोगिता में कौशिकी अग्रहरि (कक्षा 12) प्रथम, संजना कुशवाहा (कक्षा 10) द्वितीय और शिवानी पटेल (कक्षा 11) तृतीय रहीं।
इनके अलावा नंदिनी सिंह, प्रीति गुप्ता, अंशिका सोनी, दीक्षा सिंह, अपर्णा, मुस्कान भारती, काजल देवी, रचना पटेल, रीतू, कामिनी, ज्योति, निशात फातमा, नेहा आदि ने भाग लिया। निर्णायकों ने प्रमिला शर्मा, माया गुप्ता, प्रभा बाजपेयी, रामजीत साहू और रामहित सिंह शामिल रहे।
अभियान से बढ़ेगा हिंदी का सम्मान
हिंदी हैं हम अभियान से छात्र-छात्राओं में अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति और जागरुकता और सम्मान पैदा होगा। यह एक अच्छा अभियान है।
-सीमा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed