फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Highway pits being filled with brick pieces

ईंट के टुकड़ों से भरे जा रहे हाईवे के गड्ढे

Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Highway pits being filled with brick pieces
तिंदवारी। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे के जानलेवा गड्ढों को भरने की कवायद शुरू हो गई। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, रायबरेली के कर्मचारी शुक्रवार को ईंट के टुकड़े बिछाकर हाईवे के गड्ढे भरने में जुटे रहे।
विज्ञापन

हाईवे में गड्ढों की खबर को अमर उजाला ने 27 अगस्त के अंक में प्रमुखता से छापी थी। बारिश से बांदा-टांडा हाईवे बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। सबसे बुरी हालत महोखर गांव से बेंदाघाट तक है। यहां 40 किलोमीटर की इस सड़क में लगभग एक सैकड़ा भारी-भरकम गड्ढे हैं।
विज्ञापन

राहगीरों को लगभग 40 किलोमीटर का यह सफर तय करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा था। हादसे भी हो रहे थे। 27 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने गड्ढों में तब्दील हाईवे की दुर्दशा बयां करती खबर प्रमुखता से प्रकाशित की तो एनएच अथारिटी ऑफ इंडिया, रायबरेली ने सुध लेकर आनन-फानन अस्थायी रूप से गड्ढों को भरवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक योगेश तिलक ने बताया कि अभी अस्थायी रूप से गड्ढों को ईंटों से भरवाया जा रहा है। अगले माह सितंबर के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed