फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Highway blocked in protest against power cut

Banda News: बिजली कटौती के विरोध में हाईवे किया जाम

Sat, 03 Aug 2024 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Highway blocked in protest against power cut
बांदा। जनपद में बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इस समय धान की रोपाई का कार्य चल रहा है और उमस भरी गर्मी सता रही है। कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह बांदा-सिंहपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुरेह सहित आसपास के गांवों में इन दिनों बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। छोटी से फाल्ट होने पर दो-दो दिन बिजली आपूर्ति नहीं चालू हो पा रही है। बिजली के बिना नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। इससे धान की रोपाई पिछड़ रही है। बिजली कटौती से परेशान गुरेह के ग्रामीणों ने शुक्रवार को सुबह विरोध प्रदर्शन किया। बस स्टैंड के पास लो वोल्टेज व गांव में अघोषित बिजली कटौती को लेकर आक्रोश जताया। बांदा-बिसंडा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी। नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, बिजली विभाग के एसडीओ देवव्रत आर्या पुलिस के साथ पहुंचे और जाम लगाए ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग दो घंटे तक बिसंडा मार्ग पर वाहन फंसे रहे। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह, बबली सिंह, अशोक प्रजापति, मनोज दीक्षित, रिंकू सिंह परिहार, चुनारू सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed