{"_id":"5c0ab90fbdec2241754a3124","slug":"help-the-police-in-crime-and-anna-animal-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध और अन्ना पशु नियंत्रण में पुलिस की मदद करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध और अन्ना पशु नियंत्रण में पुलिस की मदद करें
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से रूबरू एसपी गनेश प्रसाद साहा।
- फोटो : अमर उजाला
अन्ना पशु छोडने वाले पशु पालकों पर लगाम कसने में जुटे पुलिस अधीक्षक गनेश प्रसाद साहा ने शुक्रवार को मरका थाना क्षेत्र के करहुली गांव में प्रधान और ग्रामीणों की मीटिंग कर कहा कि अन्ना जानवर छोडने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को इसके निर्देश भी दिए। एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि अपराध नियंत्रण और अन्ना प्रथा रोकने में पुलिस की मदद करें। इससे उनके गांव में अमन और खुशहाली आएगी। एसपी ने थाने का निरीक्षण किया। परिसर में कंटीले तारों से बैरीकेडिंग कराने और सफाई के निर्देश दिए। सभी पुलिस कर्मियों से कहा कि अच्छी और साफ-सुथरी वर्दी पहनें। बैरकों का भी मुआयना किया।
विज्ञापन