फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Heavy rain in the evening, relief from humidity

Banda News: शाम को झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत

Fri, 25 Jul 2025 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in the evening, relief from humidity
शाम को झमाझम बारिश के बीच कालूकुआं चौराहे पर गुजरते लोग। - फोटो : संवाद
बांदा। करीब दस दिन बाद शुक्रवार को शाम जमकर बारिश हुई। करीब एक घंटे हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं धान की रोपाई के लिए बिना पानी परेशान किसानों को भी खुशियां मिलीं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से कई बार बादल आए और गए, पर बारिश नहीं हुई। शाम को छह बजे अचानक हवा का रुख बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 48 मिनट में 14 मिलीमीटर बारिश हुई। परशुराम, सेढ़ू तलैया, आजाद नगर व शंकर नगर में जल भराव हुआ, पर एक घंटे के बाद पानी निकल गया।
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागध्यक्ष डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि अगले दो दिन में अच्छी बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। वहीं न्यूनतम तापमान अभी 29 डिग्री सेल्सियस ही है। अधिकतम 39 डिग्री से घटकर 35 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिजली आपूर्ति ठप, तीन घंटे तक शहर में छाया अंधेरा



बांदा। झमाझम बारिश से गर्मी से जरूर राहत मिली, पर शहर की बिजली आपूर्ति चौपट हो गई। भीषण उमस भरी गर्मी में बिजली के तार व उपकरण जवाब दे रहे हैं। शुक्रवार को सुबह से ही मर्दननाका, कालूकुआं, जंगल दफ्तर, अलीगंज और खुटला में कई जगह ट्रांसफार्मर जवाब दे गए। किसी तरह बिजली कर्मियों ने जंपर बदले और तार दुरुस्त किए। बिजली आपूर्ति बहाल ही हुई थी कि शाम पांच बजे तेज बारिश हो गई। इससे तिंदवारी रोड स्थित 220 केवी उप केंद्र से पूरे शहर की बिजली बंद कर दी गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग करते हुए फाल्ट तलाशते रहे। करीब सात बजे मेडिकल कॉलेज के पास एचटी लाइन का तार टूट कर नीचे गिरने की जानकारी हुई तो टीम वहां पहुंची। तार बदलने का काम किया जाता रहा है। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। देर शाम कालूकुआं में बबेरू रोड में लगा ट्रांसफार्मर जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed