फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hearts combines Hindi : Raffia

दिलों को जोड़ती है हिंदी : राफिया

Sat, 19 Sep 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 19 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Hearts combines Hindi : Raffia

हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी में हिंदी-उर्दू को

विज्ञापन
बहनें बताया गया। शिक्षकों और छात्राओं ने हिंदी पर कविताएं और शेर सुनाए। उधर, ग्रैंड पैरेंट्स डे भी मनाया गया।

खुटला स्थित फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में हिंदी उन्नयन गोष्ठी हुई। अध्यक्षता कर रहीं प्रधानाचार्य राफिया खानम ने कहा कि हिंदी सभी इंसानों के दिलों को जोड़ने वाली भाषा है।

हिंदी बड़ी और उर्दू छोटी बहन है। शिक्षिका शाहीन ने हिंदी-उर्दू को संगम और सुमन गुप्ता ने सरल और शुभकारी भाषा बताया। 10वीं की छात्रा हुरैरिया और 12वीं की हुमैरा ने हिंदी को गीत के जरिये तुलसी की फुलवारी और मीरा की मतवारी बताया।

मनीषा, मिर्जा मुबस्सरीन, काशिफा, तस्कीन ने भी विचार व्यक्त किए। हिंदी प्रवक्ता नादिर खां ने हिंदी का इतिहास बयां किया। गोष्ठी का संचालन रोहित मिश्रा ने किया। स्कूल स्टाफ नुजहत नकवी, रुबीना, सुरेश मिश्र, रफीक खां, हसन खां, काशी प्रसाद भी शामिल रहे।

उधर, शनिवार को बचपन प्ले स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया। ग्रैंड पैरेंट्स रामेश्वर प्रसाद और लक्ष्मी गौर का स्कूल स्टाफ ने स्वागत किया।

बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किए। फिल्मी गीतों पर डांस किए। स्कूल प्रबंधक विनोद यादव ने भी ग्रैंड पैरेंट्स को सम्मानित किया। उन्होंने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed