फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Health tips for women in youth friendly clinic

यूथ फ्रेंडली क्लीनिक में महिलाओं को सेहत के टिप्स

Sat, 23 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Health tips for women in youth friendly clinic
Health tips for women in youth friendly clinic - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज और सिफ्सा के संयुक्त बैनर तले यूथ फ्रेंडली क्लीनिक में शनिवार को शहर के पिछड़े इलाके हरदौल तलैया और ऊंट मोहाल में आउटरीच कैंप लगाकर महिलाओं को स्वस्थ रहने के गुर बताए गए। उन्हें फल, खाद्य सामग्री और राशन किट बांटी गई।
विज्ञापन

महिला रोग विशेषज्ञ डा.शबाना रफीक ने डेंगू, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियों के बारे में बताया। गर्भावस्था के दौरान सतर्कता की जानकारियां दीं। क्लीनिक प्रभारी/प्रवक्ता डा.सबीहा रहमानी ने किशोर अवस्था में होने वाले बदलाव, पोषण, यौन, प्रजनन स्वास्थ्य, प्री-टेस्ट, लिंग भेद, माहवारी आदि के बारे में जानकारियां दीं। कहा कि महिला परिवार की रीढ़ होती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर चिराग फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को किट बांटी गई। पियर एजूकेटर छात्राओं ने घर-घर जाकर महिलाओं के बारे में आंकलन करते हुए सर्वे किया। फाउंडेशन संरक्षक अकील खां, सभासद शब्बीर खां, मास्टर ट्रेनर ज्योति मिश्रा, फरजाना खान, पियर एजूकेटर सीता सोनी, स्वाती यादव, विद्या, अंशिका आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed