फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Health department sent notice to 300 houses, 68 dengue patients found till November

Banda News: 300 घरों को स्वास्थ्य विभाग ने भेजा नोटिस, नवंबर माह तक 68 डेंगू रोगी मिले

Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 26 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Health department sent notice to 300 houses, 68 dengue patients found till November
फोटो- 05 कालिंजर गांव में ग्रामीणों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करतीं जिला मलेरिया अधिकारी।
बांदा। स्वास्थ्य विभाग के एंटी डेंगू लार्वा रोधी अभियान के बीच जनवरी माह से अब तक डेंगू के कुल 68 मरीज स्वास्थ्य विभाग के पन्ने में दर्ज हो चुके हैं। शहरी क्षेत्र के आठ मोहल्लों को स्वास्थ्य विभाग ने हाई रिस्क श्रेणी में भी रखा है। इन सब कवायदों के बीच डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं रहा है। हालांकि यह आंकड़ा गत वर्ष की तुलना में इस बार कम है। पिछले वर्ष नवंबर माह तक कुल 97 मरीज डेंगू बुखार के मिले थे। इस वर्ष यह आंकड़ा 68 तक पहुंच पाया है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में प्रतिदिन संभावित डेंगू के मरीजों की जांच की जा रही है। नवंबर माह तक कुल 300 घरों को मच्छर जनित स्थिति के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ाें के मुताबिक जनवरी माह से अब तक शहरी क्षेत्र में छह टीमें और ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे के लिए 1691 स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की टीम लगाई है। यह स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर पानी से भरे पात्रों को देखकर उन्हें नष्ट करा रहे हैं। इसके अलावा हाई रिस्क श्रेणी में शामिल शहर के विभिन्न मोहल्लों शांति नगर, कटरा, कर्बला रोड, निम्मीपार, मर्दन नाका, खाईंपार आदि इलाकों में प्रतिदिन फागिंग और एंटी डेंगू लार्वा टेमीफॉस दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कार्य में छह फागिंग मशीन भी लगी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्राें में जाकर डेंगू जागरूकता के पोस्टर और पंफलेट्स भी वितरित कर रहे हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत के समंवय से फागिंग और जल भराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी कवायदों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग डेंगू को पूरी तरह से रोकने में सफल नहीं हो पाया है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी जांच में अब तक 68 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बुधवार को नरैनी तहसील के कालिंजर गांव में घर-घर सर्वे कर लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरूक किया।
-----------------------

वर्जन
--------------------

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव वाले स्थानों, नालियों में लार्वा निरोधक दवा टेमीफॉस, बीटीआई को छिड़काव किया जा रहा है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष डेंगू के केसों में कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार फागिंग और दवा छिड़काव के साथ-साथ घर-घर सर्वे में लगी हुई है। लोगों को इस बीमारी से जागरूक भी किया जा रहा है।

पूजा अहिरवार
जिला मलेरिया अधिकारी, बांदा
--------------------

101 लीटर टेमीफॉस व फागिंग के लिए छह मशीनें विभाग के पास उपलब्ध
बांदा। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में लार्वा निरोधक दवा टेमीफॉस 101लीटर उपलब्ध है। फागिंग के लिए छह मशीनें हैं। मैलाथियान 476 किलोग्राम स्टॉक में है। नेपसेक पंप 36 हैं। कंट्रोल रूम में सूचना आने और जिला अस्पताल की पैथोलॉजी रिपोर्ट प्रतिदिन देखी जा रही है। जहां भी डेंगू के केस मिल रहे हैं, वहां टीमों को भेजकर घर-घर सर्वे किया जा रहा है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed