फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   health,covid 19,CMO,doctor,banda

बांदा-चित्रकूट में 517 ने जीती कोरोना से जंग

Sat, 01 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
health,covid 19,CMO,doctor,banda
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट जिले से शनिवार को राहत देने वाली खबर भी आई। दोनों जिलोें में 517 संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीतकर अपने-अपने घरों को चले गए। वहीं, बांदा के राजकीय मेडिकल कॉलेज में चौबीस घंटे में छह कोरोना संक्रमितों की जहां मौत हो गई, वहीं चित्रकूट में भी तीन लोगों की जान चली गई। उधर, दोनों जिलों में शनिवार को 401 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज में पिछले 24 घंटे में छह संक्रमितों की मौत के साथ संख्या अब 113 पहुंच गई है। करीब एक सप्ताह में पहली बार नए संक्रमित दो सैकड़ा से कम मिले। शनिवार को डाक्टर समेत 175 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। इनमें 63 महिलाएं हैं। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या लगभग 2000 पहुंच गई। उधर, 325 पॉजिटिव मरीजों के निगेटिव हो जाने पर उन्हें घर भेज दिया गया। मेडिकल कालेज प्रशासन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 6 पॉजिटिव मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें दो महिला संक्रमित भी शामिल हैं। कोरोना प्रोटोकाल के तहत शवों का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग दो संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि कर रहा है। इनमें कमासिन की 30 वर्षीय युवती और अतर्रा का 47 वर्षीय शामिल है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को जारी सूची में 175 नए संक्रमित मिले हैं। शहर में डीआईजी व डीएम आवास सहित कटरा, गुलाब नगर, झील का पुरवा, खाईंपार, 400 केवी सब स्टेशन, पुलिस लाइन, डीएम कालोनी, इंदिरा नगर, स्वराज कालोनी, अलीगंज, निम्नीपार, कालूकुआं, पद्माकर चौराहा, डिग्गी चौराहा, शांति नगर, मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, कोतवाली रोड, कैलाशपुरी, नवाब टैंक, शंकर नगर सिविल लाइन आदि इलाके शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अतरहट, खैराड़ा, स्योढ़ा, नरैनी, शंकर पुरवा, पिपरहरी, कमासिन, बदौसा, अतर्रा, जसपुरा, मटौंध, देवरथा, कनवारा, मटौंध आदि गांवों में पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उधर, शनिवार को 325 मरीज स्वस्थ हो गए। उन्हें आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई। उधर, कोरोना संक्रमण की तेज लहर के बाद भी स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह बना है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार फोन नहीं उठाते। इस कार्यशैली से मरीजों और तीमारदारों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चित्रकूट जिले में कोरोना संक्रमण ने शनिवार को सभी रिकार्ड तोड़ दिए। एक ही दिन में सर्वाधिक 226 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें जिला जेल रगौली के छह बंदी शामिल हैं, जबकि कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गई है। जिले में अब मृतकों की संख्या 48 हो गई है। राहत की बात यह है कि पहले से पॉजिटिव मरीजों में 192 स्वस्थ होकर अपने-अपने घर चले गए। जिले में एक्टिव केस 1584 हैं। प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि 2079 लोगों की जांच में 226 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मई के पहले ही दिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो सौ से अधिक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed