फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Headmaster riding a bike collided with cattle and died

Banda News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत

Wed, 28 Jun 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 28 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Headmaster riding a bike collided with cattle and died
तिंदवारी। मवेशी से टकराकर बाइक सवार प्रधानाध्यापक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी बालकृष्ण त्रिपाठी (55) सहूरपुर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में प्रधानाध्यापक थे। वह सोमवार को शाम करीब पांच बजे बाइक से गोधनी गांव तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। भुजौली गांव के पास अचानक सामने आए मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से रात आठ बजे करीब कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर जाते समय रास्ते मेंं उनकी मौत हो गई। मृतक चचेरे भाई अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि बालकृष्ण के दो पुत्र ऋषभ व रितांशु और पत्नी निधि त्रिपाठी हैं। ऋषभ त्रिपाठी बांदा से बीएड और रितांशु त्रिपाठी प्रयागराज में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed