फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   He made friendship on the pretext of teaching wrestling and then took away the teenager

Banda News: कुश्ती सिखाने के बहाने की दोस्ती, फिर किशोरी को ले गए

Tue, 04 Feb 2025 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
He made friendship on the pretext of teaching wrestling and then took away the teenager
बांदा। कुश्ती सिखाने के बहाने किशोरी से हुई दोस्ती में आरोपी किशोरी को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गए। मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को कुश्ती सीखने का शौक था। उसकी बेटी को चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी शिवविलास व बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौली गांव निवासी कधइया अपने साथ कुश्ती सिखाने ले जाते थे। कधइया से उसकी पुत्री की दोस्ती हो गई थी।

इस पर महिला ने बेटी को उनके साथ आने-जाने से मना कर दिया था। पहली फरवरी की शाम कधइया व शिवविलास उसकी बेटी को बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। उसकी पुत्री ने उसे फोन पर जानकारी दी कि कधइया व शिवविलास उसके साथ मारपीट कर ले जा रहे हैं। महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed