Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   He kept calling for help amidst the flames for 20 minutes.

Banda News: 20 मिनट आग की लपटों के बीच लगाते रहे मदद की गुहार

Fri, 27 Mar 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 27 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
He kept calling for help amidst the flames for 20 minutes.
फोटो- 12 जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती क्लीनर अभिषेक व पास खड़े परिजन। संवाद
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा क्रॉसिंग से कुछ ही दूरी दो ट्रेलर आमने-सामने टकराए थे। हादसा इतना भयानक था कि जिंदा बचे युवक ने अस्पताल में पूरी दास्तान सुनाते हुए कहा कि रात का वो पल शायद कभी भूल नहीं पाएगा। हादसे के बाद लगी आग की लपटों में चीखें दब गईं। साथी और वह मदद के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन मदद नहीं मिली।
विज्ञापन




जिला अस्पताल के बिस्तर पर लेटा क्लीनर अभिषेक हादसे की जानकारी दे रहा तो वह कॉप रहा था। उसने बताया हादसे के बाद अचानक चारों तरफ आग ही आग थी। वह लोग निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रास्ता ही नहीं बचा था। साथी सुरेश पांडे आग में फंसे थे वह लोग मदद मांगता रहे लेकिन कोई मदद नहीं कर पाया। करीब 20 मिनट तक चीखने-चिल्लाने के बाद धीरे-धीरे आवाज बंद हो गई और वह बेहोश हो गया। जब पुलिस ने निकाला, तब उसे होश आया।
विज्ञापन




पुलिस से पता चला साथी सुरेंद्र की जलकर मौत हो गई। वही हाल दूसरी गाड़ी के चालक-क्लीनर का भी था। हादसे में दम तोड़ चुके दूसरे ट्रेलर के चालक-क्लीनर सूर्यनाथ व सनी के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि सूर्यनाथ गाड़ी चलाकर ही परिवार का भरण-पोषण करता था। जिसके तीन बेटे व एक पुत्री थी, वहीं पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सरोजा देवी भी बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी प्रकार क्लीनर सनी अपने ट्रक ड्राइवर पिता शिवप्रसाद का इकलौता बेटा था। जो गाड़ी के माध्यम से परिवार के भरण-पोषण में पिता का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed