{"_id":"e7dfe457e3e7d6d2230557080e100139","slug":"harsh-firing-shot-dead-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग के विवाद में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग के विवाद में गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 27 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में जयमाल के दौरान तमंचे से की जा रही हवाई
विज्ञापन
(हर्ष) फायरिंग को लेकर हुए विवाद में चली गोली से एक व्यक्ति की मौत हो
गई। मृतक बारात वाले घर का खानदानी था।
मृतक के छोटे भाई ने तमंचे से लोगी मारकर हत्या किए जाने की तहरीर दी है। उधर, पुलिस देर शाम तक यही कहती रही कि हर्ष फायरिंग में मौत का मामला है। तहरीर नहीं मिली।
जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बृहस्पतिवार को शिवसागर सिंह चंदेल के यहां उसकी पुत्री की बारात आई थी। रात करीब साढ़े 12 बजे जयमाल के दौरान कुछ लोगों ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।
जसपुरा निवासी राजाभइया सिंह पुत्र रामजियावन सिंह ने बताया कि उसने और भाई रामस्वरूप उर्फ बाबू सिंह ने फायरिंग करने से रोका तो दो लोग उसके भाई बाबू सिंह को मारने-पीटने लगे।
बीच-बचाव के लिए उठा तो उसी समय बाबू सिंह के दाहिनी तरफ से तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली मारने वाले को कन्या के पिता का दामाद बताया गया है। राजाभइया सिंह के मुताबिक वह बाबू सिंह को जीप में जसपुरा अस्पताल ले जा रहा था, रास्ते में मौत हो गई। राजाभइया सिंह का कहना है कि उसने तहरीर जसपुरा थाने में दे दी है।
उधर, जसपुरा थानाध्यक्ष महेश सिंह का कहना है कि वह मौके पर गए थे। जयमाल में हर्ष फायरिंग के दौरान घटना बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष का देर शाम को कहना था कि अभी तक कोई तहरीर मृतक के परिजनों से नहीं मिली है। उधर, क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह ने घटना पर अफसोस जताया। वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।