{"_id":"57a2309f4f1c1bb5602b8a5f","slug":"harper-girl-greenery-club-celebrated-teej","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हार्पर क्लब ने मनाई हरियाली तीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हार्पर क्लब ने मनाई हरियाली तीज
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
सावन तीज में सोलह शृंगार से सजीं क्लब की सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सत्व महिला हार्पर क्लब ने बुधवार को हरियाली तीज मनाया। रंग-बिरंगे और लुभावने परिधानों में सोलह शृंगार से सजी-संवरी क्लब सदस्याओं ने सावन के गीतों पर मौज-मस्ती की।
विज्ञापन
शाम को हार्पर क्लब हाल में आयोजन हुआ। खेलकूद और प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिए गए। जीत के बीच महिला सदस्यों ने नृत्य प्रस्तुत किए। ‘घन में नाचै बीजुरी, नभ में बाजै ढोल, झरती झराझर झूम कै वारी वारुणी लोल, सखी लो आ गई हरियाली सावन तीज’ गीत आकर्षक रहा।
विज्ञापन
क्लब सचिव सुधा सिंह, सह सचिव जया पुरवार और अर्चना दुबे ने सभी का स्वागत किया। संरक्षक सदस्य शमीम बानो और आराधना शर्मा ने बैज लगाए। संचालन डा.सीमा सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिला जज की पत्नी सरिता सहाय सहित न्यायिक अधिकारियों की धर्म पत्नियां अशिता, प्रीति, कला आदि शामिल हुईं। क्लब की अनीता मेहरा, शीला सिंह, जावेदा जमां, गीता सिंह, मंजू ओमर, नीता ओमर, ममता शर्मा, रिचा गोयल, रंजना सैराहा, सिंपल अग्रवाल आदि ने भी भागीदारी की।
विज्ञापन