{"_id":"6890fa61fc5a1a0ecf06e7d1","slug":"har-har-mahadev-echoed-in-the-temples-banda-news-c-212-1-sknp1027-131113-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मंदिरों में गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
बबेरू के पंचमुखी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद
बांदा। सावन के आखिरी सोमवार को बारिश के बीच शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ा। बामदेवेश्वर मंदिर और कालिंजर स्थित भगवान नीलकंठ मंदिर में भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारे पूरे दिन गूंजते रहे।
शहर के प्रसिद्ध बामदेवेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव के रुद्राभिषेक के लिए तड़के तीन बजे से ही भक्त पहुंचने लगे। मंदिर के कपाट भी जल्द खोल दिए गए। मुख्य पुजारी पुत्तन महाराज व व्यवस्थापक ने जल से भगवान भोले का अभिषेक कर पंचामृत से पूजन किया। बबेरू
प्रतिनिधि के अनुसार सिद्धपीठ मां मढीदाई में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ रही। आम चौराहा अद्भुत शिव मंदिर सुंदर कुआ शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
कालिंजर प्रतिनिधि के अनुसार भक्तों की भीड़ नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए उमड़ी। दुर्ग में सुरक्षा के लिए पुलिस के व्यापक इंतजाम किए थे। स्वर्गारोहण कुंड का पानी पीकर ही दर्शनार्थियों को प्यास बुझानी पड़ी। कमासिन
प्रतिनिधि के मुताबिक प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जमरेही नाथ बंथरी में बोल बम सेवा समिति कमासिन ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।
तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कुरसेजा धाम शिव मंदिर में भोलेनाथ का रूद्राभिषेक किया गया। अतर्रा
प्रतिनिधि के मुताबिक सिद्धपीठ गौराबाबा धाम मंदिर सहित अन्य शिवालयों में बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की ओर से मंदिर परिसर में कन्याभोज व भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी माता मंदिर, शारदा माता, बरम बाबा, पहाड़िया दाई मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
पैलानी प्रतिनिधि के मुताबिक महाकालेश्वर धाम में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर प्रसाद चढ़ाया।
कांवड़ियों की नगर में हुई आगवानी
अतर्रा। चित्रकूट से जल लेकर लौटे कांवड़ियों का कस्बे के चौक बाजार में स्वागत किया गया। गौरा बाबा जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष भरत लाल गुप्ता व जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कांवड़ियों का विशाल जत्था वापस लौटा। नवदुर्गा केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का अभिनंदन किया। (संवाद)