{"_id":"626043d4c9aa44494176a0d4","slug":"hanged-by-saying-cannot-live-with-wife-banda-news-knp692323361","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पत्नी के साथ नहीं रह सकता’ कहकर फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पत्नी के साथ नहीं रह सकता’ कहकर फांसी लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अब मैं अपनी पत्नी के साथ नहीं रह सकता। फोन पर पिता को यह संदेश देने के बाद युवक ने पेड़ में गमछा बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों ने खोजबीन के दौरान गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर शव लटका पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घटना बबेरू कोतवाली के निबिया पुरवा (अहार) गांव की है। विज्ञान कुमार (28) राइस मिल में मजदूरी करता था। मंगलवार की दोपहर पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। नाराज होकर वह घर से निकल आया। पिता राम विशाल खेत में गेहूं कतरा रहे थे। विज्ञान कुमार ने पिता को फोन कर कहा कि वह अब पत्नी के साथ नहीं रह सकता। जान दे रहा हूं। इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया। पिता परेशान होकर घरवालों के साथ तलाश को निकल पड़े। देर शाम घर से कुछ दूर खेत में बबूल के पेड़ पर विज्ञान का शव गमछे से लटका मिला।
परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। भाई सुशील ने बताया कि विज्ञान शराब का लती था। आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। उसके दो बेटे व एक बेटी है।