फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hamirpur police reached the fasting site, sought extension of two days

अनशनस्थल पर पहुंची हमीरपुर पुलिस, दो दिन की मांगी मोहलत

Wed, 24 Nov 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur police reached the fasting site, sought extension of two days
Hamirpur police reached the fasting site, sought extension of two days - फोटो : BANDA
बांदा। सीबीआई जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर अपने बेटे अमन त्रिपाठी का अस्थि कलश लेकर यहां अशोक लाट पर भाजपा नेता पिता संजय त्रिपाठी और मां मधु त्रिपाठी का अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अमन हत्याकांड की जांच कर रही हमीरपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अनशन स्थल आकर जांच के बारे में बताया और भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष चल रही है। दो दिन की मोहलत मांगी।
विज्ञापन

अनशन पर बैठे माता-पिता का कहना है कि उसके बेटे की मौत की सीबीआई जांच और दोषियों की गिरफ्तारी न होने तक वह बेटे की अस्थियों का विसर्जन नहीं करेंगे। हमीरपुर क्राइम ब्रांच की टीम में आए क्षेत्राधिकारी ने अनशनकारी माता-पिता से कहा कि वह पूरी तरह निष्पक्ष जांच कर रहे हैं। किसी के दबाव में नहीं हैं। हमें दो दिन का मौका दीजिए। अनशनकारियों ने कहा कि डेढ़ माह हो रहे हैं। अब तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

पिता संजय त्रिपाठी ने कहा कि सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा। उधर, अनशनकारी ने बताया कि बीती रात कई अज्ञात लोग अनशन स्थल आए और धमकियां दीं व अभद्रता की। उधर, दूसरे दिन अनशन स्थल पर सपा नेता सुशील त्रिवेदी, शैलेंद्र बोस और पूर्व जिलाध्यक्ष बीपी यादव सहित प्रजापति कुभंकार महासंघ प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति, शालिनी पटेल, रूबी जैनब, अधिवक्ता अशोक दीक्षित, अमित पटेल, मनोज निगम लाला आदि भी अनशन स्थल पर पहुंचे और मांगों को जायज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान मजदूर संघ भी समर्थन में
बांदा। बुंदेलखंड किसान मजदूर संघ (अराजनैतिक) ने अमन हत्याकांड को लेकर मृतक के माता-पिता द्वारा किए जा रहे अनशन और मांगों का समर्थन किया है। कहा है कि संघ के लोग भी अमन के माता-पिता के साथ अनशन पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद करवरिया सहित ठाकुर उमा सिंह, दिनेश कुमार निरंजन, प्रमोद कुमार यादव, मुन्ना तिवारी, प्रदीप त्रिपाठी, नीरज कुमार यादव, संतोष कुमार शुक्ला, ज्योति शुक्ला, नीरज शर्मा, अमित सिंह पटेल, मनोज चौरसिया, हबीब, रफीक, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed