फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Hamid Sjr stone artisan 'Yash Bharati Samman

शजर पत्थर शिल्पी हामिद को ‘यश भारती’ सम्मान

Wed, 26 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 26 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hamid Sjr stone artisan 'Yash Bharati Samman
शिल्पकार हामिद हुसैन। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। जिस्म पर साधारण और पुराने कपड़े, बड़े बाल और डाढ़ी और सिर पर टोपी। यह पहचान है शिल्पकार हामिद हुसैन उर्फ निश्तर बांदवी की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक नजरे इनायत ने उन्हें उत्तर प्रदेश के यशस्वी सम्मान ‘यश भारती’ से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें बृहस्पतिवार 27 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में मिलेगा। चित्रकूटधाम मंडल में शायद किसी शिल्पकार को पहली बार यह सम्मान मिल रहा है।

विज्ञापन


शहर के मर्दननाका निवासी हामिद हुसैन 12 साल की उम्र से शजर पत्थर तराशने का काम कर रहे हैं। उन्हें यह हुनर अपने नाना मोहम्मद इलियास से हासिल हुआ था। तब से यह लगातार इस काम में लगे हैं। कभी किसी स्कूल में नहीं पढ़े। हालांकि अब 53 की उम्र होने के साथ ही बीमारी ने जिस्म जर्जर कर दिया है। उसके बाद भी पत्थर काटने का काम नहीं छोड़ा। एक दशक पहले इराक, ईरान, सऊदी अरब और बंगलादेश से शजर के खरीदार आते थे वह अच्छी कीमत देकर जाते थे लेकिन अब उनकी आमद बंद हो गई।
विज्ञापन


बेहद ईमानदार और नमाज-रोजा के पाबंद हामिद शायर भी हैं। ‘निश्तर बांदवी’ के नाम से मशहूर हैं। आवाज बेहद सुरीली और कड़ाकेदार है। यश भारती सम्मान की खबर उन्हें बुधवार को मिली तो उल्टा सवाल पूछा कि यह क्या होता है? बताया गया कि 11 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। सीएम सम्मानित करेंगे। यह खुशखबरी सुनते ही श्री हुसैन की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। बोले- ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं। उसने अपने सच्चे बंदे की सुन ली। हामिद हुसैन लगभग 40 लोगों को यह हुनर सिखा चुके हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed