फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Haj pilgrimage: Rs 337350 will be spent from Lucknow and Rs 327400 from Delhi

हज यात्रा: लखनऊ से 337350 व दिल्ली से खर्च होंगे 327400 रुपये

Thu, 20 Mar 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Haj pilgrimage: Rs 337350 will be spent from Lucknow and Rs 327400 from Delhi
बांदा। हज कमेटी ने हज जाने वाले यात्रियों की तीसरी और अंतिम किस्त का विवरण जारी कर दिया है। यह जानकारी देते हुए जिला हज ट्रेनर अल्हाज गुलाम मुस्तफा ने बताया कि इस साल का किराया और पिछले साल के किराए में लगभग दो हजार की कमी हुई है। उन्होंने बताया कि कुर्बानी के रेट में 1420 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। लखनऊ से जाने वाले हज यात्रियों का कुल खर्च 337350 रुपये, दिल्ली से 327400 रुपये और मुम्बई से जाने वालों का 319600 रुपये का कुल खर्च आएगा, जिसमें कुर्बानी की रकम 16600 रुपये अतिरिक्त जमा होगी।
विज्ञापन

शिया हज यात्रियों के लिए मिकात का 5400 रुपये और अलग से जमा होगा। इस प्रकार दूसरी किस्त तक अब तक कुल 272300 रुपये पहले से ही अग्रिम जमा हैं। इसलिए शेष रकम भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक के किसी भी शाखा में ऑनलाइन या ऑफलाइन तीन अप्रैल तक जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हर रविवार को हज सुविधा केंद्र नवाब टैंक में सुबह 10 से 12 बजे तक निःशुल्क चालान दिए जाएंगे और हज की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed