{"_id":"62113432c5c7875992126517","slug":"hadsa-hospital-pregnent-banda-news-knp68152535","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में गर्भवती समेत नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में गर्भवती समेत नौ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। सड़क हादसों में गर्भवती समेत नौ लोग घायल हो गए। तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी रामनारायण बाइक से गर्भवती पत्नी मोनम व 2 वर्षीय पुत्री सृष्टि के साथ शादी समारोह में
शामिल होने के लिए बसराही गांव जा रहे थे। बिसंडा रोड रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक में बैठे पति-पत्नी और बच्ची गिरकर घायल हो गई। गर्भवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बल्लान गांव के धर्मपाल (62) अपने साथी रणवीर (44) के साथ गांव से बांदा की ओर निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बल्लान गांव तिराहे के
पास बांदा की ओर से आ रही चौपहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बाइक चालक धर्मपाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। भरतकूप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का बाइक सवार लवकुश (22) व गोविंद और रज्जन निमंत्रण में शामिल होने के लिए अतर्रा
आते समय बदौसा रोड गल्ला मंडी के पास शुक्रवार की रात सड़क किनारे लगे बैरियर से टकराकर घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया है। खमौहरा गांव का रामकेस (22) बाइक से नरैनी बरात में गया था। शुक्रवार रात लगभग तीन बजे बाइक से अतर्रा आते समय नगर पालिका के पास सड़क किनारे खड़ी चौपहिया वाहन में पीछे घुस गया। उसे सीएचसी के बाद जिला
विज्ञापन
अस्पताल रेफर किया है। बबेरू से निमंत्रण कर कर्वी जा रहे बाइक सवार संतोष गुप्ता (45) बिसंडा रोड रेलवे क्रासिंग के पास सामने से गलत दिशा में आ रही बोलेरो को बचाने में सड़क किनारे खड़ी टेंपों से टकराकर घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।