फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Gram Panchayat Adhikari Sangh mobilized on the death of Secretary

Banda News: सचिव की मौत पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लामबंद

Tue, 04 Jul 2023 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Adhikari Sangh mobilized on the death of Secretary
बांदा। जसपुरा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज कुमार की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र कुशवाहा ने अफसरों के उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा निवासी अनुज कुमार जसपुरा ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) पद पर तैनात थे, उन्होंने तीन दिन पहले पैत्रक घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसको लेकर सचिवों में आक्रोश है। संघ के जिलाध्यक्ष ने उच्चाधिकारियों पर बेवजह पंचायत सचिवों को शोषण का शिकार बनाने का अराेप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि अनुज का तबादला करने के साथ ही अधिकारियों ने दो माह का वेतन राेक रखा था। जिलास्तरीय अफसर बार-बार उसकी जांच कराने की धमकी भी दे रहे थे। उधर, मृतक के परिजनों ने भी अफसरों के उत्पीड़न और दबाव को ही अनुज कुमार की आत्महत्या का कारण बताया है। परिजनों का कहना है कि वह चुप नहीं बैठेंगे और अफसरों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed