फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Govinda,Star Sports 1 Schedule,film,woman,dance

बांदा की निशा को द कंप्लीट वूमेन अवार्ड

Sat, 13 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Govinda,Star Sports 1 Schedule,film,woman,dance
Govinda,Star Sports 1 Schedule,film,woman,dance - फोटो : BANDA
बांदा। बालिकाओं और महिलाओं को डांस की कला और आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा के लिए पहचान बना चुकीं बांदा की बेटी निशा गुप्ता को द कंप्लीट वूमेन अवार्ड हासिल हुआ है। मशहूर सुपर फिल्म स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनता ओझा ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में यह अवार्ड सौंपा।
विज्ञापन

वीरांगना एवं सपोर्ट फाउंडेशन द्वारा दिया गया यह अवार्ड निशा के संगीत शिक्षिका, समाज सेविका, गरीब एवं दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष कार्य के लिए दिया गया है। निशा ने कहा कि इस अवार्ड से वह बहुत खुश हैं। इसे बड़ी उपलब्धि मानती हैं। कहा कि वह शिक्षिका की बेटी हैं। उनका बचपन वालीबुड स्टार गोविंदा का टीवी पर डांस देखकर ही बीता है। पति मुकुल गुप्ता का हर पग उन्हें सहयोग और प्रेरणा मिली। समारोह में कवि अंकिता सिंह (गोरखपुर) और आयोजन की कोर्डिनेटर प्रतिमा गुप्ता शामिल रहीं।
विज्ञापन

----------
फ ोटो परिचय-9- शहर कोतवाली में समाधान दिवस में आईजी के. सत्यनारायणा व अन्य पुलिस अफसर।
प्रत्याशी का सपोर्ट करने वाले हिस्ट्रीशीटरों की खैर नहीं
सोशल मीडिया पर चैलेंजिग वीडियो वालों को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने कहा कि पंचायत चुनाव में किसी हिस्ट्रीशीटर या अपराधी द्वारा किसी प्रत्याशी को सपोर्ट/समर्थन करने पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। ऐसे लोगों की लगातार निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शहर कोतवाली में समाधान दिवस पर आईजी ने खुद लोगों की शिकायतें और फरियादें सुनीं। फौरी कार्रवाई का निर्देश दिया। मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करते हुए क हा कि पंचायत चुनाव में पुलिस 16 बिंदुओं पर अमल करेगी। इसमें अपराधियों द्वारा किसी प्रत्याशी को खुलकर या अप्रत्यक्ष रूप से सपोर्ट करना भी शामिल है। कहा कि हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत शांतिपूर्ण चुनाव कराना है। किसी मतदाता पर कोई दबाव नहीं होना चाहिए। आईजी ने कुछ गुमराह युवकों जो सोशल मीडिया पर अवैध असलहे दिखाते हुए चैलेंजिंग फोटो डाल रहे हैं उन्हें कड़ी चेतावनी दी कि लोगों में भय पैदा करने की कोशिश न करें। वरना उनकी खैर नहीं।
आईजी ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर तलाशने का निर्देश दिया। जमीन मामलों में पुलिस को निर्देश दिया कि ऐसे केसों की अलग फाइल बनाए। दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश करें। न तय हो तो शांति भंग आदि में पाबंद कर बड़ी रकम का मुचलका भरवाएं। गंभीर घटना में जिस पक्ष के पास लाइसेंसी हथियार हो उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई कराएं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ, क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया, कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला आदि मौजूद थे।

-----------------------
फोटो परिचय-3- बांदा के जीआईसी ग्राउंड के पास कूड़े के ढेर में लगी आग।
अफसर आवासों की नाक तले पर्यावरण को पलीता
बांदा। पराली या कूड़े के ढेर जलाने पर एनजीटी और हाईकोर्ट की सख्त रोक का खुला उल्लंघन जिले के आला अफसरों के आवासों और जिला अस्पताल जैसे संवेदनशील क्षेत्र के नाक तले हो रहा है। इसकी बानगी शनिवार को दोपहर जीआईसी ग्राउंड के पास मुख्य सड़क के किनारे नजर आई। यहां कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। धुुएं से आसपास का वातावरण प्रदूषित होता रहा। बताया कि पालिका सफाई कर्मियों ने कूड़ा जलाया है। इस बारे में देर रात तक ईओ से फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed