फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Government buildings will be away from floods and become earthquake resistant

बाढ़ से दूर और भूकंपरोधी बनेंगे सरकारी भवन

Sat, 07 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government buildings will be away from floods and become earthquake resistant
बांदा। स्कूल और सार्वजनिक भवन अब वहीं बनेंगे, जहां बाढ़ का खतरा न हो। इसके अलावा भवन भूकंपरोधी भी होंगे। मृदा परीक्षण के बाद ही निर्माण को मंजूरी मिलेगी। ये निर्देश प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जारी किए हैं।
विज्ञापन

अपर सचिव ने कहा है कि अब सरकारी भवनों व स्कूलों के लिए जमीन चिन्हांकन में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि निर्माण स्थल उच्चतम बाढ़ स्तर (एचएफएल) से ऊपर हो। वहां की मिट्टी का भी परीक्षण होगा। सेफ बियरिंग कैपिसिटी (एसबीसी) और भवन की डिजाइन भूकंपरोधी होगी।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम द्वारा डिजाइन तैयार किया जाएगा। आपदा प्रबंधन से संबंधित इन कार्यों के लिए धन की अलग व्यवस्था की जाएगी। अपर मुख्य सचिव ने यह भी कहा है कि विद्यालयों के कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में ‘आपदा प्रबंधन’ विषय को सम्मिलित कर बच्चों को इसके बचाव की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग विद्यालयों में संगोष्ठी व मॉक अभ्यास कराए। एडीएम संतोष बहादुर ने बताया कि कार्यदायी संस्थाओं, अग्निशमन विभाग व डीआईओएस और बेसिक शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजकर आपदा प्रबंधन की गाइड लाइन से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed