फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   goverment will not delete the corrupt minister Bjp can busted

भ्रष्ट मंत्री न हटाए तो भाजपा करेगी भंडाफोड़

Mon, 22 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 22 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
goverment will not delete the corrupt minister Bjp can busted

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा

विज्ञापन
सरकार के कई मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा बताकर उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

खबरदार किया है कि सपा मुखिया ऐसे नहीं करते तो भाजपा अगले माह शुरू होने जा रहे आंदोलन में इन मंत्रियों की कारगुजारियों का भंडाफोड़ करते हुए इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। प्रदेश के खनिज मंत्री को उन्होंने खासतौर पर भ्रष्ट बताया।

भाजपा अध्यक्ष सोमवार को शाम जनपद आए थे। बदौसा और अतर्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बिसंडा कस्बे के इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित जनसभा में श्री वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश के खनन मंत्री पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप उजागर हुए हैं।

मुख्यमंत्री उन्हें तत्काल हटाएं। अन्य मंत्रियों पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी आंदोलन करेगी।

बांदा पुलिस की कार्यप्रणाली को निशाने पर लेेते हुए कहा कि कमासिन में दुष्कर्म के मामले में सपा नेता का नाम आ जाने पर पुलिस ने आरोपी को साधारण सी धारा 151 में चालान कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपना रवैया नहीं बदला और सुधारा तो भाजपा कार्यकर्ता खामोश नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed