फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Glimpse of culture seen in dance and songs

Banda News: नृत्य और गीतो में दिखी संस्कृति की झलक

Thu, 09 Nov 2023 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 09 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Glimpse of culture seen in dance and songs
चित्रकूट। जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी में आयोजित किया। जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, फोटोग्राफी, पोस्टर, भाषण विधाओं में कलाकारों ने प्रतिभाग कर प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद आरके सिंह पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं में रचनात्मकता के साथ अपनी कला और संस्कृति से परिचित होने का अवसर मिलता है। जिला युवा कल्याण एवं प्राविद अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय ने कार्यक्रम संक्षिप्त रुपरेखा बताया। इस दौरान डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शाक्ति प्रताप तोमर, प्राचार्य डॉ विनय कुमार चौधरी, क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार, भाजपा नेता शिवाकान्त पांडेय आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
विज्ञापन

लोकनृत्य में महाविद्यालय की आकांक्षा सैनी ग्रुप प्रथम, बबली ग्रुप कर्वी द्वितीय, आराध्या ग्रुप पहाडी तृतीय, लोकनृत्य एकल में वर्षा सिंह कर्वी प्रथम, बानू गुजराल रामपुर माफी द्वितीय, नेहा देवी कपसेठी तृतीय, लोकगीत में महाविद्यालय की आर्चना ग्रुप प्रथम, राजकीय हाईस्कूल भरतकूप द्वितीय, लोकगीत एकल में आकांक्षा गुप्ता सीतापुर प्रथम, काजल ओझा एसडीएम कालोनी, कामाक्षी कर्वी संयुक्त रुप से द्वितीय, सोनल तिवारी सीतापुर तृतीय, फोटोग्राफी में प्रांशु केसरवानी प्रथम, सूयश कुमार द्वितीय, अंकित पटेल तृतीय, भाषण् में नंदिनी शुक्ला मानिकपुर प्रथम, आयुषी शुक्ला पहाडी द्वितीय, कोमल शिवहरे मानिकपुर तृतीय, पोस्टर में आवेश सिंह प्रथम, शालिनी देवी द्वितीय, रज्जू तृतीय, कहानी लेखन में रुची सिंह प्रथम, जानकी देवी द्वितीय, शिक्षा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। विजेता कलाकारों को जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed