फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Giving life to pulses and oilseeds, the thirst for paddy still remains

Banda News: दलहन व तिलहन को जीवनदान, धान की प्यास अभी बाकी

Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Giving life to pulses and oilseeds, the thirst for paddy still remains
बांदा। अगस्त के आगाज के साथ तीन दिन से रूक-रूक कर हो रही मानसूनी बारिश से तिलहन व दलहन फसलों को जीवनदान मिला है। धान की फसल अभी भी प्यासी है।
विज्ञापन


जिले में इस वर्ष 121121 हेक्टेयर में खरीफ के आच्छादन का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 47791 हेक्टेयर में धान का आच्छादन होना था। बारिश न होने से अभी तक 26285 हेक्टेयर में ही धान की रोपाई व 71309 में दलहन व तिलहन की बुआई हो सकी। इधर, अगस्त के आगाज के साथ तीन दिन में 62 मिली मीटर बारिश से किसानों के चेहर खिल उठे है।
किसानों ने इस बारिश को अमृत वर्षा का नाम दिया है। कहा कि इससे दलहन व तिलहन को जीवनदान मिला है और धान को अभी पानी की और आवाश्यकता है। जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार का कहना है कि दलहन व तिलहन की फसल के लिए तीन दिन में हुई बारिश पर्याप्त है। रोपित धान की फसल को एक पानी पर्याप्त हो गया है। हालाकि धान की फसल को आगे चलकर पानी की और आवश्यकता पड़ेगी। जिन खेतों में धान की बेडे लगाई जाना है वहां पानी की अभी और आवश्यकता है।
विज्ञापन




मुरझाई फसलें जिंदा हो गई

तिंदवारी के धौसड़ गांव निवासी किसान राजबहादुर का कहना है कि बारिश न होने से दलहन व तिलहन सहित धान की फसल मुरझाने लगी थी। तीन दिन की बारिश से फसल जिंदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बारिश से रोपाई हो सकेंगी

पपरेंदा के किसान स्यंबर तिवारी पपरेंदा का कहना है कि बारिश न होने से धान की रोपाई नहीं कर सके। बारिश होने से भले ही पिछड़ गए है लेकिन कुछ न कुछ तो हो ही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed