{"_id":"663d1b4c9cbeae920a0be4d4","slug":"give-food-prescribed-by-doctor-to-seriously-ill-prisoners-adj-banda-news-c-212-1-bnd1003-110345-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर बीमार बंदियों को दें डाॅक्टर का बताया खाना : एडीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंभीर बीमार बंदियों को दें डाॅक्टर का बताया खाना : एडीजे
विज्ञापन
बांदा। एडीजे/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्रीपाल सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। बंदियों से उनकी समस्याएं व विधिक सहायता मिलने आदि की जानकारी ली।
उन्होंने पाकशाला का निरीक्षण किया। मौसम के अनुकूल बंदियों को सब्जियां दिए जाने पर संतोष जताया। निर्देश दिए कि हदय, बीपी आदि के गंभीर बीमार बंदियों को डाक्टर द्वारा बताया गया खाना दिया जाए। दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। कहा कि गर्मी को देखते हुए उल्ट, दस्त आदि की पर्याप्त दवाएं रखी जाए। उन्होंने अधिकारियों से बंदियों की टीबी व एचआईवी की जांच समय-समय पर कराए जाने के निर्देश दिए।
आंख की बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए जेल में ही शिविर लगवाएं जाने को कहा। एडीजे ने बंदियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। चार बंदियों ने उच्च न्यायालय में वाद की अपील के लिए निशुल्क अधिवक्ता की मांग की। एडीजे ने उनसे प्रार्थना पत्र लिया। कहा कि इस बावत उच्च न्यायालय से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला कारागार अधीक्षक वीरेश राज शर्मा, जेलर, डिप्टी जेलर सहित राशिद, मूलचंद्र कुशवाहा, विक्रांत सिंह, अनुराग तिवारी आदि मौजूद रहे।