फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girlfriend's mother who was an obstacle in love affair strangled to death

Banda News: प्रेम प्रसंग में बाधक प्रेमिका की मां की गला घोंटकर हत्या

Wed, 03 Apr 2024 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend's mother who was an obstacle in love affair strangled to death
बांदा। प्रेम-प्रसंग में बाधक प्रेमिका की मां की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बेटी के सामने घटना को अंजाम देकर प्रेमी भाग निकला। पुत्र की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। आरोपी प्रेमी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी तकरीबन 40 वर्षीय महिला की मंगलवार की रात 10 बजे रिक्शा चालक पीली कोठी छावनी मोहल्ला निवासी रईस छतरा ने गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर वह भाग निकला। घटना के समय महिला की 17 वर्षीय मूक-बधिर बेटी, और 11 वर्षीय दूसरी बेटी थी। इस बीच उसकी 12 वर्षीय बेटी दूध लेकर घर लौटी तो मां को बिस्तर पर मृत पाया। उसने मौसी, भाई और नानी को सूचना दी।
विज्ञापन

भाई ने बताया कि उसकी मूक-बधिर बहन से आरोपी रईस का प्रेम-प्रसंग था। इसका मां एतराज करती थी। आरोपी रईस प्रतिदिन शराब पीकर उसके घर आकर अभद्रता करता था। वह दोस्तों को भी साथ लाता था। उसकी इन हरकतों का विरोध करने पर मां से विवाद होता था। इसी के चलते उसने गला दबाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पर अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह व शहर कोतवाल अनूप दुबे आदि ने मौका मुआयना किया। घटना के संबंध में एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या करने की बात स्वीकार की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed