{"_id":"5daa00b08ebc3e93c8167254","slug":"girl-student-in-critical-condition-due-to-collision-with-sand-loader-banda-news-knp520587531","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लोडर की टक्कर से छात्रा की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू लोडर की टक्कर से छात्रा की हालत गंभीर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना के बाद नरैनी-बांदा रोड पर जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : BANDA
नरैनी। साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को बालू भरे लोडर ने टक्कर मार दी। छात्रा गंभीर रूप से घायल होकर देर तक तड़पती रही। राहगीरों और पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, बालू वाहनों से आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटे बांदा-नरैनी मुख्य सड़क पर आवागमन ठप रहा।
कोतवाली क्षेत्र के तरखरी गांव की कुमारी रूपा देवी (16) पुत्री बाबू रैकवार शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे नौहाई गांव स्थित इंटर कालेज परीक्षा देने जा रही थी। बनिया ताला मोड़ के पास मऊ गांव की तरफ से बालू लादकर आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उसे टक्कर मार दी। रूपा को गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल पहुंचाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कच्ची सड़क के पास जाम लगा दिया।
ग्रामीणों का रोष इस बात पर था कि बालू के अवैध खनन से दिन-रात निकल रहे वाहन आए दिन दुर्घटनाएं कर रहे हैं। इन पर रोक नहीं लग रही। ग्रामीणों ने मांग की कि बालू वाहनों पर रोक लगाई जाए और घायल छात्रा को मुआवजा मिले। क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक नीरज यादव सहित आसपास के कई थानों का फोर्स घटनास्थल पर आ गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इस बीच दोनों ओर वाहनों की कतार लगती चली गई। कुछ देर बाद एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को कार्रवाई और छात्रा को मदद का भरोसा दिलाकर जाम खत्म कराया। लगभग तीन घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।
विधायक का विरोध भी न रोक पाया खनन
बांदा। सत्तारूढ़ दल के क्षेत्रीय विधायक का विरोध भी पाड़ादेव (रिसौरा) में बालू का अवैध खनन नहीं रोक सका। शुक्रवार को जिस वाहन ने छात्रा रूपा को ठोकर मारकर घायल किया है वह इसी खदान से बालू लेकर आ रहा था। यहां रात-दिन ट्रैक्टरों व अन्य छोटे वाहनों से बालू की ढुलाई हो रही है। पांच दिन पहले विधायक राजकरन कबीर देर रात इसी खदान जा धमके थे।
पुलिस और खनिज तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बालू के तीन ट्रक पकड़ाए थे। इसके बाद भी खदान में खनन जारी है।