फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl's body found hanging in her in-laws' house

युवती का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला

Fri, 03 Sep 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging in her in-laws' house
बांदा। ससुराल में युवती का शव शुक्रवार की सुबह फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पति फरार बताया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पवइया गांव निवासी बुधुवा की पत्नी उर्मिला (30) का शव शुक्रवार को सुबह कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस को दी। परिजनों के मुताबिक किसी बात को लेकर पति से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

इसी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता मिलाथू (बिसंडा) गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि पुत्री की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्मिला अपने पति के साथ पंजाब में रहकर मजदूरी करती थी। दो माह पहले लौटे थे। बताया कि पति शराब का आदी था। उर्मिला से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। आरोप लगाया कि न देने पर उसके साथ मारपीट की और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई करेगा। हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
सर्प दंश से युवक और महिला की मौत
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कलां गांव निवासी राममिलन के बेटे लखन (32) बृहस्पतिवार को खेत सींच रहा था। तभी सर्प ने डस लिया। परिजनों ने पहले उसकी झाड़फूंक कराई। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई सुशील ने बताया कि मृतक पिता के साथ खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। दो भाइयों में बड़ा था। एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी भगवानदीन की पत्नी फुलिया (44) को गुरुवार की रात सोते समय सर्प ने डस लिया।

घरेलू उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed